फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सालों में बढ़ा बीफ का निर्यात

Thu, 27 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
दो सालों में बढ़ा बीफ का निर्यात - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
शहर के गांधी स्टेडियम में ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को जहां नफरत फैलाने वाली पार्टी बताया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा और ठग तक कह डाला।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने कहा कि देश की भोली भाली जनता को देश के बादशाह ने गुमराह किया। हर व्यक्ति के खाते में 100 दिन में 20 लाख रुपये और 24 घंटे बिजली मिलने का वादा किया था। पर ऐसा नहीं हुआ। अगर ऐसा होता तो देश का हर गरीब आदमी करोड़पति होता और तब वह यहां रिक्शा लेने नहीं आता। उन्होंने कहा कि झूठ की ही नतीजा रहा कि लोक सभा चुनाव के ठीक बाद दिल्ली और बिहार के चुनाव में जनता ने उन्हें नकार दिया।
आजम खां ने कहा कि यह देश गंगा जमुनी तहजीब का देश है। भाजपा सियासी लाभ के लिए हिंदू और मुस्लिम को आपस में लड़ाना चाहती है। उन्हें प्रदेश की जनता को नफरत फैलाने वाली इस पार्टी से सतर्क रहने का आह्वान किया। आजम खां ने कहा कि केंद्र में जबसे भाजपा की सरकार आई है। यहां से अन्य देशों में बीफ का निर्यात ढाई गुना बढ़ गया है। कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि सपा सरकार ने जो भी वादे किए थे उसे चार साल में पूरा कर दिखाया है। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश का जितना विकास हुआ इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुआ। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य अमित यादव उर्फ रिंकू, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, विधायक पीतमराम, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर, जिला महासचिव तस्लीमशान खां, जिपं सदस्य रियाज खां समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन जिलों के लोगों को बांटे ई-रिक्शा
पीलीभीत। नगर विकास मंत्री आजम खां ने यहां पीलीभीत जिले के 319 लाभार्थियों को ई-रिक्शा, 249 लाभार्थियों को साइकिल, 54 स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को दस-दस हजार रूपये की आर्थिक सहायता के चेक, पांच लाभार्थियों को नये राशनकार्ड भी वितरित किए। इसके अलावा फर्रुख्खाबाद और शाहजहांपुर के क्रमश: 138 और 135 लाभार्थियों को ई-रिक्शा के लिए उसकी किटें प्रदान कीं।
ई-रिक्शा लोहिया की सोच
पीलीभीत। ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में आजम खां ने कहा कि समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया जब एक इंसान को दूसरे इंसान को रिक्शे पर खींचते देखते तो उन्हें बुरा लगता था। वह चाहते थे कि इन रिक्शे वालों को ऐसे रिक्शे दिए जाएं जो पैडल रहित हो। उसी सोच को समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र में डलवाया, जिसे पूरा किया जा रहा है।
शहर की जामा मस्जिद भी गए आजम
पीलीभीत। नगर विकास मंत्री ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद के आवास भी गए। वहां लंच के दौरान हाजी रियाज अहमद ने उनसे जिले की ऐतिहासिक जामा मस्जिद की खासियत आदि पर चर्चा की। जिस पर आजम खां ने उसे देखने की इच्छा जाहिर की। बाद में रियाज अहमद उन्हें शहर की जामा मस्जिद ले गए। जहां उन्होंने पूरी मस्जिद को बारीकी से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें