फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के उत्थान के लिए बढ़ाएं राजनैतिक भागीदारी

Mon, 06 Apr 2015 12:10 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौर्य विकास कल्याण एवं अशोक महान सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में जनचेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. रामआसरे कुशवाह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर सामाजिक एवं राजनैतिक भागीदार बढ़ानी होगी।
विज्ञापन


कांशीराम बारातघर में आयोजित मौर्य, शाक्य, कुशवाह, सैनी समाज का जनचेतना सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सौभाग्यवती मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. कुशवाह ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को जागरूक करना है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री तपद्र प्रसाद शाक्य ने कहा कि हम कुरीतियों को छोड़कर आपस में सामंजस्य बढ़ाए और एक दूसरे के सुख दुख में शामिल हों।

सम्मेलन में पहुंचे खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद कहा किसी भी समाज की तरक्की का रास्ता शिक्षा के बिना तय नहीं हो सकता। इसलिए सभी अपने बच्चों को शिक्षित कराएं। अशोक महान सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम मौर्य एवं मौर्य विकास कल्याण संस्था के गिरजाशंकर मौर्य ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


सम्मेलन में गोकुल मौर्य, मुन्ना लाल मौर्य, रमेश चंद्र, बनवारी लाल, मनोज कुशवाह, रोशनलाल, बाबूराम, रामचंद्र, राजेंद्र मौर्य, देवदत्त, रामस्वरूप, लालबहादुर, चंद्रपाल, रामस्वरूप, प्रताप बाबू, ओमशंकर, रोहित कुमार, संजीव कुमार, जुगेंद्र कुमार, जमुना प्रसाद, जगदीश सरन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें