फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे का सबब बना अधूरा निर्मित नाला, अब जांच के निर्देश

विज्ञापन
कस्बा बरखेड़ा में  हाइवे के किनारेहादसे को दावत देता अर्धनिर्मित नाला फोटो संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे से होकर गुजर रहे हाईवे किनारे नाले का अधूरा निर्माण कराकर छोड़ दिया गया। अधूरा बना नाला हादसे का सबब बन रहा है। गत दिवस एक युवक हादसे का शिकार हो चुका है। इससे उसके पैर में सरिया आर-पार हो गया था। बमुश्किल लोगों ने निकालकर अस्पताल भेजा था। इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया है। एसडीएम ने शनिवार को जांच के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे कई निर्माण कार्य अधूरे रहने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। पीलीभीत बीसलपुर मुख्य मार्ग पर एक वर्ष पूर्व दो करोड़ की लागत से शुरू हुआ पानी निकासी के नाले का कई जगह निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। नगर पंचायत की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया। पेयजल की पाइप लाइनों के लिए मुख्य मार्ग के दोनों तरफ ठेकेदार ने सड़क खोद कर पाइप तो डाल दिया, लेकिन मार्ग को ठीक नहीं कराया। इससे सड़क किनारे की जमीन पिछले दिनों बारिश से धंस गई और गहरे गड्ढे हो गए। सड़क किनारे के दुकानदार इससे परेशान हैं। इसी लापरवाही के चलते शुक्रवार को रम्पुरा नत्थू निवासी कोमिल प्रसाद दौलतपुर मार्ग पर अधूरे नाले में जा गिरे। उसके पैर में दो सरिया आर पार हो गया। ऐसे में युवक की जान पर बन आई। संवाद

दो माह से निर्माण पड़ा अधूरा, लोगों में गुस्सा
नाला निर्माण को लगभग दो माह से ऊपर हो गए। निर्माण अधूरा पड़ा है। इसमें लगी सरिया से अनहोनी का खतरा बना रहता है। - हीरा लाल


नाला निर्माण अधूरा पड़ा है। सफाई भी नहीं हो रही। मच्छर व गंदगी बढ़ रही है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। - सतेंद्र सिंह

-
दुकान के आगे नाला की स्थिति खराब है। इधर से गुजरने वाले लोगों के साथ हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। - डॉ मोहन लाल
-
अधूरा नाला परेशानी का सबब बना हुआ है। बच्चे निकलते हैं, उनके गिरने का खतरा बना रहता है। नाले में गंदा पानी भरा हुआ है। - अन्नू कुमार



जेई करेंगे जांच, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
नगर पंचायत बरखेड़ा में अधूरे पड़े नाले को लेकर बीसलपुर एसडीएम / प्रभारी इओ नगर पंचायत बरेखड़ा नागेंद्र पाण्डेय ने नगर पंचायत के जेई को जांच के लिए निर्देश दिए हैं। नाला अब तक अधूरा क्यों हैं। कार्य की गुणवत्ता और अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। नाले का निर्माण ठेकेदार असलम करा रहे हैं। जेई की जांच की रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई होगी। बीसलपुर एसडीएम ने बताया कि अधूरे निर्माण को लेकर पूर्व में भी ठेकेदार को नोटिस भेजा जा चुका है। कार्य में हीलाहवाली पर कार्रवाई की जाएगी।

कस्बा बरखेड़ा में  हाइवे के किनारेहादसे को दावत देता अर्धनिर्मित नाला फोटो संवाद

कस्बा बरखेड़ा में  हाइवे के किनारेहादसे को दावत देता अर्धनिर्मित नाला फोटो संवाद

कस्बा बरखेड़ा में  हाइवे के किनारेहादसे को दावत देता अर्धनिर्मित नाला फोटो संवाद

कस्बा बरखेड़ा में  हाइवे के किनारेहादसे को दावत देता अर्धनिर्मित नाला फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें