फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़त सहित तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर टीम का छापा

Wed, 22 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान बैंक में एक साथ मोटी रकम जमा करने पर शहर के आढ़त सहित तीन प्रतिष्ठान आयकर विभाग के रडार पर आ गए हैं। बुधवार शाम दोनों प्रतिष्ठानों पर आयकर टीम ने छापा मारकर दस्तावेज कब्जे में लिए। आयकर विभाग की टीम बुधवार शाम मंडी समिति स्थित पीलीभीत ग्रेन एजेंसी कल्लूमल्ल समीर सिंह प्रतिष्ठान पर पहुंची। बरेली व स्थानीय अधिकारियों के साथ पहुंची टीम आढ़त के दस्तावेज कब्जे में लिए। आयकर विभाग की छापे की सूचना से मंडी में हड़कंप मच गया। कई आढ़तें बंद हो गई जबकि कुछ लोग कार्रवाई की जानकारी करने मौके पर पहुंच गए। इसके बाद टीम ने बीसलपुर रोड स्थित सीमेंट की एजेंसी पर छापा मारा। यहां भी अभिलेख कब्जे में लिए गए। तीसरा छापा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के सप्लायर एमएन डे एजेंसी पर मारा गया। तीनों स्थानों से बैंक, कैशबुक सहित कई अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं। टीम में आयकर अधिकारी कमल सिंह, अभिषेक कुमार, अभय मिश्रा, दिनेश कुमार, सुनील सक्सेना सहित कई लोग थे। आयकर अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया नोटबंदी के दौरान इन फार्मों ने बड़ी मात्रा में कैश जमा किया था। स्क्रीनिंग में इनके नाम प्रकाश में आने पर दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें