फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रंगोली प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
छात्रा को पुरस्कृत करती मुख्यअति​थि । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मेरी माटी-मेरा देश के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिका संगोष्ठी व रंगोली, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

यूनिसेफ के अमरेंद्र कुमार ने छात्राओं को हाइजीन के विषय में बताया। साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई बालिका साइबर क्राइम का शिकार होती है तो वह 1073 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती है। महिला थाना अध्यक्ष रीना सिंह ने बालिकाओं की सहायता के लिए विभिन्न नंबर 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1090 वुमन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा आदि के बारे में बताया।
चाइल्ड लाइन के निर्वाण सिंह ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के प्रति जागरूक किया। वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर मृदुला मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर में मिल रही सुविधाओं के बारे में छात्राओं को बताया। महिला कल्याण विभाग के साथ साथ ही विभिन्न विभागों की कल्याणकारी लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य अनीता रानी, बबिता, एसआई कुसुमलता, सोशल वर्कर कर्म राव, मंजू, सोनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें