फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महाविद्यालय में छात्रों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में शुक्रवार को बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ।महाविद्यालय की संस्कृति शैक्षणिक प्रणाली अनुशासन एवं विविध गतिविधियों से उनको परिचित कराया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश चंद्रा ने जीवन में शिक्षा के महत्व और आत्मविकास पर जोर दिया। डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने छात्रों को अनुशासन के बारे में जानकारी दी।
महाविद्यालय की समय सारिणी व नियमों के बारे में भी अवगत कराया गया। दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान संस्थान की अकादमिक संरचना, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान डॉ. सतेंद्र कुमार, अनुजा अग्रवाल, वेदप्रकाश, डॉ.दिनेश कुमार, सत्यभान सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें