फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े मुकाबले में स्टेडियम ने जीआरपी को हराया

Sun, 28 Feb 2016 08:10 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में आयोजित स्व. बीएन शुक्ला मेमोरियल जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में उसने जीआरपी पीलीभीत की टीम को कड़े मुकाबले में हराकर यह सफलता अर्जित की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि ड्रमंड कालेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार व थानाध्यक्ष जीआरपी अनंत राव ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच जीआरपी पीलीभीत व डॉंग के मध्य खेला गया। जिसमे जीआरपी ने डॉग की टीम को 25-17 व 22-25 व 25-18 से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम तथा पीपरिया कालोनी के मध्य खेला गया। जिसमे स्टेडियम की टीम ने 25-16 व 25-20 से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीआरपी व स्टेडियम के मध्य खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्टेडियम ने जीआरपी की टीम को 25-18, 15-25 व 26-24 से हराकर मैच जीता। विजेता टीमों को नगर पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला वालीबॉल संघ के संरक्षक टीपी यादव, मुन्नालाल सक्सेना, अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, सचिव दिनेश साहनी, जवाहर सिंह यादव, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन वालीबॉल कोच राजेश शुक्ला ने किया। मैच के निर्णायक मंडल में देवेंद्र मौर्य, राम सिंह राना, मोहन स्वरूप, मोहम्मद आरिस मौजूद रहे। विजेता टीम की ओर से राजेंद्र मौर्य, आसिर, प्रशांत शुक्ला व दीपक राना का प्रदर्शन बेहतर रहा। जबकि उपविजेता टीम की ओर से अरुण, हितेश व चुन्ना का प्रदर्शन बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें