फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगों में भी दिखा लोकतंत्र का जज्बा

Sat, 17 Oct 2015 10:25 PM IST
Bisalpur/belsanda
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा ब्लाक के गांव बढ़ेपुरा मतदान केंद्र पर विकलांग युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गांव के 20 वर्षीय विकलांग बबलू व 24 वर्षीय विकास साथ साथ वोट देने पहुंचे।
विज्ञापन

बबलू ने बताया कि हो सकता है कि उसके वोट से ही किसी अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव हो जाए, जो गांव का विकास करा सके। विकास ने बताया कि शहर से वोट देने इसीलिए आएं हैं ताकि गांव में एक अच्छे नेता का चयन किया जा सके और गांव का भी शहरों की तरह विकास हो सके।
दोनों पैरों से विकलांग मानपुर के संतोष कुमार मिश्रा भी रिक्शे से वोट देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पैर भले खराब हैं लेकिन हौसला अभी जिंदा है। गांव सखिया निवासी गंगा प्रकाश भी ट्राई साइकिल से मतदान केंद्र तक पहुंचे। बताया कि गांव का अधूरा पड़ा विकास ही उन्हें यहां खींचकर लाया है। गांव ढकिया निवासी सुरजा देवी व पुष्पा देवी भी वोट देने पहुंची। फिलहाल इन सभी के चेहरे पर लाचारी की जगह वोट डालने के बाद एक चमक दिख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें