फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद पर मीनार बार में, ठेकेदार को मारी गोली, सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे स्थित मीनार बार में मामूली विवाद में एक ठेकेदार काशिफ को तमंचे से युवक ने गोली मार दी। गोली ठेकेदार से सीने में बाईं ओर लगी। पहले ठेकेदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे भोजीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में टनकपुर हाईवे पर मीनार बार में जहानाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन यामीन का ठेकेदार पुत्र काशिफ अपने दोस्त गुरुसेवक के साथ बैठा था। रात करीब साढ़े दस बजे शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी विवेक अग्रवाल अपने दोस्त सैनी के साथ पहुंचा था। इसी दौरान विवेक के दोस्त से किसी बात को लेकर काशिफ का झगड़ा हो गया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में विवेक के सिर में चोट आने पर उसने 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। जो काशिफ के सीने में बाईं ओर लगी। इधर, पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया। विवेक के भाई अमन अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है।
थाने पहुंचा आरोपी फिर भी पुलिस को फायरिंग की नहीं थी जानकारी
बार में मारपीट और फायरिंग के बाद विवेक अग्रवाल खुद ही अपने साथ हुई मारपीट की दास्तां सुनाने थाने पहुंच गया था। उस समय पुलिस को फायरिंग की जानकारी नहीं थी। पुलिस विवेक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। वहां काशिफ पहले से ही अस्पताल पहुंचा था। तब पुलिस को फायरिंग की जानकारी हुई। रात में ही पुलिस ने बार से तमंचे को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

ठेकेदार के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
आशिफ के पिता यामीन की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा निवासी विवेक अग्रवाल, उसके दोस्त सैनी, तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को पुलिस मुख्य आरोपी विवेक और उसके भाई अमन का चालान कर दिया है। न्यायालय से दोनों को जेल भेज दिया गया। जबकि सैनी और अन्य अज्ञात की पुलिस तलाश में जुटी है।
अफसर रहे सतर्क, रात भर रही निगरानी
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण आनन फानन में पुलिस सतर्क हो गई। जानकारी होने पर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी सुनील दत्त ने मौका मुआयना करने के बाद पुलिस को गश्त करने के लिए सतर्क कर दिया था। पूरी रात सीओ सिटी सुनगढ़ी थाने में कैंप किए रहे।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की मीनार बार में विवेक अग्रवाल अपने साथी के साथ शराब पीने गया था। पहले से मौजूद काशिफ से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर विवेक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली काशिफ को लगी। तमंचा बरामद कर विवेक अग्रवाल और उसके भाई अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। मामले की जांच कराई जा रही है। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें