फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला पंचायत की बैठक में युवक ने जिला कृषि अधिकारी को जड़ा थप्पड़

Fri, 18 Jul 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बोर्ड बैठक में एक युवक ने जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल को थप्पड़ जड़ दिया। वह खाद की उपलब्धता और अन्य सवालों पर जवाब दे रहे थे। इसके बाद सभी अधिकारी बैठक छोड़कर चले गए। थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है। मामले में जिला कृषि अधिकारी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिले में विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, जिला पंचायत सदस्य, सीडीओ आरके श्रीवास और अन्य अफसरों की मौजूदगी में सदन की कार्रवाई शुरू हुई। एक-एक कर सवाल और विकास कार्यों पर चर्चा की जाने लगी। जिले में खाद की कमी को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी बात रखी। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल उनके सवालों का जवाब दे रहे थी कि एक जिला पंचायत सदस्य से नोकझोंक होने लगी।
इसी समय सभागार में मौजूद युवक ने जिला कृषि अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। उनका गिरेबान पकड़कर धक्का भी दिया। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी सभागार से बाहर चले गए। देर शाम उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि दियोरिया कला निवासी व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के इशारे पर उसके चालक अनमोल ने उनपर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने बंद किया फोन
जिला पंचायत की बैठक में कृषि अधिकारी की पिटाई से माहौल गर्मा गया। अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। वहीं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने भी कोई जवाब नहीं दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने अपना नंबर ही बंद कर लिया।


वर्जन
जिला पंचायत की बैठक में उर्वरक की उपलब्धता के बारे में सवाल-जवाब के समय एक व्यक्ति ने जिला कृषि अधिकारी से मारपीट की। जिला कृषि अधिकारी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। मामले की जांच कराई जाएगी।- आरके श्रीवास, सीडीओ पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें