फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शाही समारोह में हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
लौहरपुरा गांव का मामला, प्रधान के पति समेत तीन घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। लौहरपुरा गांव में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में किसी बात को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दयालपुर के प्रधान समेत दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। प्रधान के पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव दयालपुर से प्रधान के पति रामपाल के मौसेरे भाई की बरात बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लौहरपुरा गांव गई थी। यहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चलने लगे। इससे भगदड़ मच गई। करीब दस मिनट तक जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में वर पक्ष से प्रधान के पति रामपाल और कन्या पक्ष के संजीव समेत तीन लोग घायल हो गए। प्रधान के पति को गंभीर चोटें आईं। सूचना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंच गई। परिजन घायलों को अस्पताल ले गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में प्रधान के पति समेत तीन लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें