बच्चे का मुंडन संस्कार कराता परिवार।संवाद
वज़ीरगंज। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से शुरू होने वाली देवी मां की जात रविवार को विधिवत रूप से आरंभ हो गई। प्रथम दिन नगर के हज़ारों श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मातारानी के मंदिर पर पहुंचकर हवन पूजन के पश्चात उनके दर्शन कर मनौतियां मांगीं। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए।
सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। लोगों ने परिवार सहित मातारानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। अपने अभीष्ट के पूर्ण होने की कामना की। इस मौके पर अनेक श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में हवन पूजन कर कन्याओं को भोज भी कराया।कुछ श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया।
मान्यता है कि इस अवसर पर मुंडन कराने से बच्चा स्वस्थ, बुद्धिमान और दीर्घायु होता है। देवी मां की जात के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस की भी कड़ी चौकसी रही।
बच्चे का मुंडन संस्कार कराता परिवार।संवाद