फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में नहीं मिल रहा केंद्र का सहयोग 

Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
सपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- शहर में हुआ सपा का बरखेड़ा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 
- राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

सपा के बरखेड़ा विधानसभा बूथ सम्मेलन में राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से सहयोग न मिलने के कारण प्रदेश के विकास को गति नहीं मिल पा रही है।
समाजवादी पार्टी के विधानसभा स्तरीय सम्मेलनों के क्रम में मंगलवार को बरखेड़ा विधानसभा का बूथ स्तरीय सम्मेलन शहर के बारात घर में हुआ। मुख्य अतिथि हेमराज वर्मा के अलावा विशिष्ट अतिथि एमएलसी अमित यादव रिंकू ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवा से लेकर बुजुर्गों तक सभी की बेहतरी के लिए योजनाएं लागू की गई हैं। बेटियों को समाज में सम्मान से जीने का हक दिलाने को उन्हें कन्या विद्याधन के साथ ही अन्य योजनाओं से जोड़ा गया है। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी को जनप्रिय बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हैं। पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हैं। कार्यकर्ताओं ने भी राज्यमंत्री हेमराज वर्मा को फिर चुनाव जिताने का संकल्प लिया। यहां पूरनपुर विधायक पीतमराम, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, ब्लाक प्रमुख  अरुण वर्मा, अनीता राना, दीप्ती गंगवार, महेश वर्मा, रामप्रकाश गंगवार, धर्मेश गंगवार, चेयरमैन हिलाल अहमद, जमील अहमद, राजू सोनकर, डॉ. राममूर्ति गंगवार, लाखन सिंह, मुन्नालाल वर्मा, राजेश पटेल, लक्ष्मी सक्सेना, अखिलेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


भीड़ जुटा कराया ताकत का अहसास
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये क्षेत्र में पार्टी के जनाधार की नब्ज टटोल रही है। कुछ दिन पहले ही स्वतंत्र प्रभार मंत्री हाजी रियाज अहमद ने परेवा वैश्य में शहर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन में भी ठीक ठाक भीड़ जुटी थी, लेकिन राज्यमंत्री हेमराज वर्मा की ओर से बरखेड़ा विधान सभा क्षेत्र के शहर के एक बारात घर के प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में काफी भीड़ जुटी।  राज्यमंत्री ने भी भीड़ के बहाने अपनी ताकत का अहसास कराया।

कट्टर के मैनेजमेंट की रही चर्चा
राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के काफी करीबी कहे जाने वाले सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र उर्फ कट्टर का नाम इस सम्मेलन के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया। राज्यमंत्री के कार्यक्रमों की मुख्य रूप से कमान इन्हीं के हाथों में रहती है। इस बार भी सम्मेलन को सफल बनाने की कमान उनके हाथ में थी। सम्मेलन के बाद सभी सपा उपाध्यक्ष के प्रबंधन की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

 
पूरनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आज 
 पूरनपुर। सपा का पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन सात सितंबर को होगा। असम रोड स्थित एक होटल में आयोजित होने वाले इस सम्मेनल में स्वतंत्र प्रभार मंत्री हाजी रियाज अहमद, राज्यमंत्री हेमराज वर्मा व एमएलसी अमित यादव रिंकू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। यह जानकारी विधायक पीतमराम ने दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें