फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के मामले में डीएम दो माह में करें सुनवाई

Mon, 19 Oct 2015 10:45 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट इलाहाबाद ने डीएम को आदेश दिया है कि वह तालाब पर कब्जे के मामले में दो माह में समुचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन

गांव भूड़ा मगरासा निवासी नत्थूलाल शर्मा ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। इसमें गांव पकड़िया नौगवां में एक तालाब पर अवैध कब्जे के बाबत शिकायत की। हाईकोर्ट ने याची को चार मई 2015 को आदेश दिया था कि वह आदेश की पक्की नकल के साथ अधिकारियों से संपर्क करें और अधिकारी मामले की जांच कराकर सरकारी तालाब के बाबत विधिक कार्रवाई करें।
विज्ञापन

नत्थूलाल ने हाईकोर्ट में पुन: याचिका की और कहा कि डीएम ने इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया है। जबकि वह रजिस्ट्रर्ड डाक से 16 मई व 10 जुलाई को आदेश भेज चुके हैं। 14 मई को खुद भी डीएम से मिल चुके हैं। हाईकोर्ट ने 12 अक्तूबर को पुन: डीएम को आदेश दिया है कि दो माह के अंदर हाईकोर्ट के पूर्व पारित आदेश के क्रम में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें