फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत में बांसुरी की सुरीली आवाज है तो टाइगर की दहाड़ भी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को किसानों, नौजवानों के लिए लाभकारी बताया
विज्ञापन


कहा- पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ख्याति देश-दुनिया में पहुंच रही, ईको टूरिज्म को भी दे रहे बढ़ावा



अमर उजाला ब्यूरो

पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शहर में जनसभा के दौरान क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के साथ ही पीलीभीत की पहचान बांसुरी और बाघों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां एक तरफ बांसुरी की सुरीली आवाज है तो दूसरी तरफ टाइगर की दहाड़ भी है। हमारी सरकार पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ख्याति को देश और दुनिया के कोने-कोने में ले जाने का काम कर रही है। यहां ईको टूरिज्म का नया सिस्टम बन रहा है। यहां के नौजवानों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।

क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि पीलीभीत-भोजीपुरा और पीलीभीत से टनकपुर तक रेलवे के ब्रॉडगेज होने से अब एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलने लगी हैं। शारदा नदी के धनारा घाट पर 250 करोड़ की लागत से पुल बनाने का काम भी शुरू होने वाला है। इससे शारदा नदी के किनारे रह रहे हजारों लोगों को आसानी होगी। ये सुविधाएं किसानों, नौजवानों दोनों के लिए अवसर लेकर आ रही हैं। पुरानी सरकारों के दौरान जो उद्योग यहां बंद पड़ गए थे, जो फैक्ट्रियां यहां बंद हो गई थीं, उनको भी इससे नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि पीलीभीत और आसपास का पूरा क्षेत्र खेती-किसानी के लिए भी जाना जाता है। दस वर्ष पहले यहां यूरिया की कालाबाजारी होती थी और किसानों को लाठियां खानी पड़ती थीं। आज यूरिया भी पर्याप्त मिलती है और लगातार मिलती है। यूरिया की जो बोरी दुनिया में तीन हजार रुपये में बिकती है, वो हमारी सरकार सिर्फ तीन सौ रुपये से भी कम कीमत पर किसानों को देती है। यूपी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करीब 70 हजार करोड़ रुपये मिले हैं और ये आंकड़ा छोटा नहीं है। किसानों के बैंक खाते में ये रुपया मोदी सरकार ने पहुंचाया है। इसमें से करीब साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये पीलीभीत के किसानों के खाते में पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि, गांव के पास अनाज भंडारण की दुनिया की सबसे बड़ी योजना भी शुरू हो चुकी है। इसके तहत देश में लाखों नए गोदाम बन रहे हैं। इसका भी लाभ पीलीभीत के किसानों को मिलने वाला है।






आपके एक वोट से मजबूत सरकार बनी

मोदी ने लोगों से पूछा कि आज भारत का चारों तरफ डंका बज रहा है कि नहीं? दुनिया के हर कोने में डंका बज रहा है कि नहीं। ये कैसे हुआ...ये किसने किया? भीड़ ने जवाब में मोदी...मोदी कहा तो मोदी ने कहा कि ...आपका जवाब गलत है। ये मोदी ने नहीं किया। ये आपके एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है। आपके एक वोट से मजबूत सरकार बनी है। निर्णायक, सशक्त, काम करने वाली सरकार बनी है। बीजेपी सरकार ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत किसी से भी कम नहीं है। उन्होंने कहा कि, जब नीयत सही होती है, हौंसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं।

विदेशों में घूम आते हैं, लेकिन सरदार पटेल की प्रतिमा देखने नहीं जाते

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व उसके इंडी गठबंधन को देश की महान विभूतियों का अपमान करने में भी संकोच नहीं होता। कांग्रेस या सपा के बड़े नेता विदेशों में तो जाकर घूूम आते हैं, लेकिन अपने ही देश में सरदार पटेल की प्रतिमा देख्रने नहीं जाते। जिन सरदार पटेल ने पूरे देश को एक किया उनका भी ये लोग बहिष्कार करते हैं। भारत को बांटने की साजिश में जुटे इंडी गठबंधन से और कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। इसलिए उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव में जिताने की अपील की।
विज्ञापन




कांग्रेस सरकार दुनिया से मदद मांगती थी, लेकिन हमने दवाइयां भेजीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं लेकिन कोरोना के महासंकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां भेजीं, वैक्सीन भेजी। दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया, हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए। अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को भी पूरी श्रद्धा से भारत लाए। जब देश मजबूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें