फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ससुरालियों पर मारपीट का आरोप, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। पति के विदेश जाने के बाद विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाकर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम गुलड़िया बलकरनपुर निवासी परमप्रीत कौर ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी गांव के ही बलजीत सिंह के साथ दिसंबर 2024 में हुई थी। शादी के छह माह बाद पति विदेश चला गया। उसका चार माह का एक पुत्र है। आरोप है कि पति के बाहर जाने के बाद ससुर मोहन सिंह, सास जसवंत कौर, जेठ जगवीर सिंह, जेठानी अमनदीप कौर उसे प्रताड़ित करने लगे। आए दिन मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि 13 मार्च 2026 को आरोपियों ने उसे पीटा। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें