लिटिल एंजिल्स में वाषिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दो चरणों में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गौरव चौधरी व निक्की पिलानिया ने दीप जलाकर किया। रंगारंग कार्यक्रम की श्रृंखला में केजी के समर्थ, मिशिका, गीत प्रत्युष, सान्या, उज्ज्वल आदि ने डांस पेश किया। पीएनसी के ईश्वता, निवृति, सानवी, अनन्या आदि ने बादल पे पांव गीत पर डांस किया। अंडर द सी कार्यक्रम में नर्सरी की स्वेच्छा, नोमुरा, अर्थव आदि ने प्रतिभा दिखाई। पीएनसी के आरुष, अभिनव, अजितेष, रिजुल्ला, सौम्या, कुशल, गाजिया, अभिनव, बलजीत, अन्नपूर्णा, बेनजीर, साक्षी, हर्षित, दिव्या, वंश, नोमान, अक्षरा, सान्या आदि ने चबीचिक्स, फाइव लिटिल मंकी, गम्मी बियर, रिंगा रिंगा रोजेज, बर्फी, जिंगल बैल आदि कविताएं सुनाकर खूब तालियां बटोरी। एनसी की आइजा, अनुष्का, उन्नति, तिष्य, वानिद, जिज्ञासा, पाखी, कुमकुम ने लोगों के बचपन की यादें ताजा कराई। केजी के स्वास्तिक, समृद्धि, उन्नति, अविका, आयुष आदि ने अनेकता में एकता नृत्य प्रस्तुत किया। दूसरे चरण के कार्यक्रमों में किंडरगार्डन फेस्टिवल में कक्षा एक से चार तक के बच्चों ने भाग लिया। कक्षा दो के गीत, आंचल, निष्ठा, मेघा, आज्ञा, तरुबा, कनक, उन्नति, संस्कृति आदि ने गणेश वंदना की। आओ नमन करें के माध्यम से बच्चों ने आस्था व भक्ति का प्रदर्शन किया। लेटस गेट फिट के तहत ताइक्वांडो व एरोबिक्स करते हुए मन्नत, स्वर्णा, अनुष्का, नमामि, नंदिनी, डिंपल, राघव, अर्जुन, यर्थाथ, ऋषि, वैभव, सक्षम, आदित्य, अंश, महिमा, प्रियंका, अदाविका आदि ने समा बांधा। बच्चों ने पुर्तगीस नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों की वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में असद जका, कोरियोग्राफर जावेद, सौम्या समेत सभी शिक्षक शिक्षिका का सहयोग रहा।