त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के आरक्षण की अनंतिम सूची रविवार को प्रकाशित कर दी गई। इसमें जिला पंचायत की 34 सीटों में 22 सीटें और ब्लाक प्रमुख की सात सीटों में से चार आरक्षित रखी गई हैं। आरक्षण सूची जारी होने से जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने का मन बना चुके कई लोगों के चेहरे खिले हैं तो कुछ सीट आरक्षित होने से हताश हुए हैं।
पंचायत चुनाव में आरक्षण की स्थिति को लेकर काफी दिनों से ऊहापोह की स्थिति बनी थी। आरक्षण का निर्धारण न होने से नेताओं में बेचैनी थी। शासन के निर्देश पर रविवार को दोपहर डीपीआरओ वीपी सक्सेना ने सभी एडीओ पंचायत को जिला पंचायत और बीडीसी व ब्लाक प्रमुख की सूचियां उपलब्ध कराई साथ ही एक आरक्षण की एक प्रति विकास भवन के बाहर भी चस्पा कराई गई।
ब्लाक मुख्यालयों पर दोपहर बाद सूचियों को कर प्रकाशित कर दिया। डीपीआरओ कार्यालय से जारी अनंतिम सूची के अनुसार जिला पंचायत की 34 पदों में 22 आरक्षित हैं। इसमें अनुजाति महिला दो, अनुजाति चार, पिछड़ी जाति महिला तीन, पिछड़ी जाति छह और सामान्य महिला की सात सीटें शामिल हैं। 12 सीटें अनारक्षित रहेंगी। वहीं ब्लाक प्रमुख की सात सीटों में पिछड़ी महिला, अनुसूचित जाति महिला, सामान्य महिला और पिछड़ी जाति की एक एक सीट है जबकि तीन सीटें अनारक्षित रहेंगी।
जिला पंचायत में पहुंचेगी 12 महिलाएं
जिला पंचायत के लिए जारी 34 पदों की सूची में 12 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसमें दो अनुसूचित जाति, तीन पिछड़ी जाति और सात सामान्य जाति के लिए रखी गई हैं।
सात में तीन ब्लाक प्रमुख रर्हें महिला
जिला पंचायत की तरह ही ब्लाक प्रमुख की सात सीटों में तीन पर महिलाएं काबिज रहेंगी। इसमें एक अनुसूचित जाति महिला, एक सामान्य और एक पिछली जाति महिला के लिए आरक्षित है।
पिछड़ी जाति महिला बनेगी ब्लाक प्रमुख
पूरनपुर। ब्लाक कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की आरक्षण सूची चस्पा कर दी गई। सूची देखने बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बीडीसी की 274 सीटों में से एक अनुसूचित जनजाति महिला, 17 अनुसूचित जाति महिला, 34 अनुसूचित जाति, 25 पिछड़ी जाति महिला, 48 पिछड़ी जाति, 49 सामान्य महिला और 100 सीटें अनारक्षित हैं। उन्होंने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत की 11 सीटें है।
आरक्षण सूचियां जारी होने पर कई स्थानों पर चुनाव लड़ने की ताल ठोक चुके लोगों को आरक्षण में न फंसने पर निराशा हाथ लगी, जबकि कई के चेहरे खिले देखे गए। एडीओ ने बताया कि इस बार ब्लाक प्रमुख की सीट पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित है।
सामान्य महिला बनेगी प्रमुख
बिलसंडा। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव का आज बिगुल बज गया। रविवार को एडीओ पंचायत रूपलाल ने ब्लाक कार्यालय पर जिला पंचायत और बीडीसी सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम सूची भी चस्पा कर दी। बता दें कि ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत की चार सीटें हैं जो 31 से 34 हैं। इसमें वार्ड 31 और 32 पिछड़ी जाति महिला और 33 अनुसूचित जाति महिला एवं 34 पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुई है। जबकि स्थानीय ब्लाक प्रमुख की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है।
जिला पंचायत आरक्षण की स्थिति
वार्ड ब्लाक आरक्षण
1. पूरनपुर पिछड़ी जाति
2. पूरनपुर सामान्य महिला
3. पूरनपुर अनारक्षित
4. पूरनपुर अनारक्षित
5. पूरनपुर अनारक्षित
6. पूरनपुर अनारक्षित
7. पूरनपुर पिछड़ी जाति
8. पूरनपुर अनारक्षित
9. पूरनपुर अनारक्षित
10. पूरनपुर अनारक्षित
11. पूरनपुर सामान्य महिला
12. मरौरी सामान्य महिला
13. मरौरी अनुसूचित जाति
14. मरौरी पिछड़ी जाति
15. मरौरी अनारक्षित
16. मरौरी/अमरिया अनारक्षित
17. अमरिया अनारक्षित
18. अमरिया अनारक्षित
19. अमरिया पिछड़ी जाति
20. अमरिया सामान्य महिला
21. ललौरीखेड़ा अनारक्षित
22. ललौरीखेड़ा अनुसूचित जाति
23. ललौरीखेड़ा अनुसूचित जाति
24. ललौरीखेड़ाव्/बरखेड़ा सामान्य महिला
25. बरखेड़ा अनुसूचित जाति महिला
26. बरखेड़ा अनुसूचित जाति
27. बरखेड़ा/बीसलपुर पिछड़ी महिला ए
28. बीसलपुर सामान्य महिला
29. बीसलपुर सामान्य महिला
30. बीसलपुर पिछड़ी जाति
31. बीसलपुर/बिलसंडा पिछड़ी जागति महिला
32 बिलसंडा पिछड़ी जाति महिला
33. बिलसंडा अनुसूचित जाति महिला
34. बिलसंडा पिछड़ी जाति
ब्लाक प्रमुख की स्थिति
ब्लाक आरक्षण
पूरनपुर पिछड़ी महिला
अमरिया अनारक्षित
बीसलपुर अनारक्षित
बिलसंडा सामान्य महिला
मरौरी अनारक्षित
ललौरीखेड़ा पिछड़ी जाति
बरखेड़ा अनु.जाति महिला