रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इंप्रूवमेंट परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार शाम तक सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली र्गइं।
इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए उपाधि महाविद्यालय, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय, जेएमबी इंस्टीट्यूट, गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर और राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उपाधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर उपाधि महाविद्यालय, खुसरो डिग्री कॉलेज जहानाबाद, हाफिज रहमत खां डिग्री कॉलेज चंदोई, हाफिज रहमत खां डिग्री कॉलेज तुरकुनिया, ब्राइट फ्यूचर कॉलेज और डिवाइन कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि जेएमबी इंस्टीट्यूट परीक्षा केंद्र पर जेएमबी, द ग्रेट रामस्वरूप प्रकाश कुमारी मेमोरियल डिग्री कॉलेज, शाहजी डिग्री कॉलेज अमरिया, चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय, एमजेके डिग्री कॉलेज कलीनगर, डीपीपी महाविद्यालय, गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर परीक्षा केंद्र पर गन्ना कृषक महाविद्यालय, स्वामी एजुकेशनल कॉप्लेक्स, सांई गल्र्स डिग्री कॉलेज, लक्ष्य एकेडमी आफ हायर स्टडीज, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय व सांई महिला कॉलेज रम्पुरा मिश्र और राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर परीक्षा केंद्र पर राजकीय महाविद्यालय, सूरजभान कॉलेज, शफी डिग्री कॉलेज, प्रीती रूरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आदेश कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।