फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर अवैध टैक्सी स्टैंड... रोजाना लग रहा जाम

विज्ञापन
बरखेड़ा ब्लॉक तिराहे के पास खड़े वाहन।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे स्थित बरखेड़ा कस्बे में अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है। वन-वे मार्ग होने के चलते इस चौराहे पर दिन में चार से पांच बार जाम लगना आम बात है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। बावजूद यहां पर किसी पुलिस कर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते बरखेड़ा कस्बे में ब्लॉक तिराहे से नवाबगंज तिराहे तक एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया है। ऐसे में करीब 500-600 मीटर की दूरी तक सड़क पर एक तरफ से ही वाहनों का संचालन हो रहा है।
इस मार्ग पर छोटे वाहनों के अलावा भारी वाहनों का भी आवागमन रहता है। ब्लॉक तिराहे पर वाहन चालकों ने अवैध रूप से स्टैंड को बना रखा है। ऐसे में जब भारी वाहन इस मार्ग पर आमने- सामने आ जाते हैं, तो जाम की स्थिति बनती है। यह स्थिति दिन में चार से पांच बार बनती है। इसके बावजूद भी यहां पर किसी पुलिस कर्मी को नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

यह और बात है कि जब भी किसी अधिकारी की गाड़ी इस जाम में फंसती है, तो पुलिस कर्मी आकर जाम को खुलवाते है। जबकि जाम में फंसे अन्य लोगों को खुद ही राह तलाशनी पड़ती है। बरखेड़ा के थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि गार्ड की ड्यूटी रहती है। शीघ्र ही यहां पर दो पुलिस कर्मियों को भी लगाया जाएगा। अवैध स्टैंड का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें