फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान और लकड़ी डिपो पर होगी कार्रवाई

Tue, 11 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अवैध कटान और लकड़ी डिपो पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
वन अपराध रोकने एवं जंगल की व्यवस्थाओं को और बेेहतर बनाने के लिए टाइगर रिजर्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन संरक्षक वीके सिंह ने अवैध कटान और बिना लाइसेंस के लकड़ी डिपो मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कार्यशाला में आगामी 100 दिनों में होने वाले क्रिया कलापों पर भी चर्चा की गई। टाइगर रिजर्व के सभागार में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अलावा सामाजिक वानिकी प्रभाग पीलीभीत व बरेली प्रभाग के सभी डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर एवं वन वनदरोगाओं प्रतिभाग किया। वन संरक्षक वीके सिंह ने कहा कि वन विभाग की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसके लिए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। आगामी 100 दिनों के कार्य प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए उन्होंने जंगल एवं इसके बाहर संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त के साथ ही जंगल से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर गति अवरोध बनाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने पौधारोपण के लिए तैयार की जा रही पौधशालाओं का निरीक्षण डीएफओ स्तर से लेकर वन दरोगा स्तर सभी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वन्यजीव घटनाओं की जानकारी अब डायल 100 के माध्यम से भी मिल रही हैं। ऐसे में सूचना मिलने के 45 मिनट  के अंदर संबंधित क्षेत्र के स्टाफ को पहुंचना होगा। इसके लिए सभी एलर्ट रहे। वहीं लड़की कटान के परमिट संबंधी मामले मात्र 15 दिनों में निस्तारित किए जाएंगे। आग की सूचना मिलने पर 30 मिनट में पहुंचना होगा। बैठक में मुरादाबाद के वनसंरक्षक आरपी वर्मा, डीएफओ आदर्श कुमार, कैलाश प्रकाश, एसडीओ केपी सिंह, वीएम सिंह, सभी रेंजर, डिप्टी रेंजर मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें