फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खलिहान की नौ बीघा जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा

विज्ञापन
गांव अमखेड़ा लखनऊ में अवैध अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी मशीन।संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। खलिहान में दर्ज नौ बीघा जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। नायब तहसीलदार और अन्य राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में कब्जा कर बनाए गए पक्के निर्माण को ढहा दिया गया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत और क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद की गई है।
विज्ञापन


गांव अमखेड़ा लखनऊ में खलिहान में दर्ज करीब नौ बीघा जमीन पर करीब दो वर्ष पहले आवासीय प्लाटिंग कर दी गई थी। ग्रामीणों ने लेखपाल व प्रधान प्रतिनिधि पर मिलीभगत कर 26 लाख में जमीन बेचने का आरोप लगाया था। गांव के भगवान दास आदि और बजरंग दल ने मामले की शिकायत एसडीएम से की।
बताया कि जमीन खलिहान में दर्ज है। इस पर गांव के महबूब, नबी अहमद, गुड्डू, शाहिद, मजीद, रमजानी आदि ने कब्जा कर लिया है। कुछ पक्का निर्माण भी कराया गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। विधायक के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को तहसील प्रशासन ने कब्जा हटवाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार अवधेश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल पूनम शर्मा सहित अन्य राजस्व कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अवैध कब्जेदारों के पक्के निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

गांव अमखेड़ा लखनऊ में अवैध अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी मशीन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें