फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 'तेल के खेल' का भंडाफोड़, गोदाम से 232 लीटर डीजल बरामद; जानिए पूरा मामला

Sun, 26 Apr 2026 04:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल के भंडारण और बिक्री का मामला सामने आया है। पूर्ति विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक गोदाम से 232 लीटर डीजल व माप उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल के भंडारण और बिक्री का मामला सामने आया है। पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक गोदाम से बड़ी मात्रा में डीजल और माप उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक अमरिया मोहम्मद अनस ने थाना अमरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि ग्राम नगरिया कॉलोनी में ग्राम अंडरायन निवासी ललित वर्मा अपने गोदाम में अवैध रूप से डीजल का भंडारण और बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने तहसीलदार अमरिया और थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। वहां पहुंचने पर गोदाम बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी कुछ ही देर पहले गोदाम बंद कर चला गया है। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम का ताला तुड़वाया गया। 

232 लीटर डीजल बरामद 
तलाशी के दौरान गोदाम के अंदर से करीब 232 लीटर डीजल और डीजल मापने के उपकरण बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी ललित वर्मा मिट्टी ढोने वाले वाहनों से सस्ते दामों पर डीजल खरीदकर उसका भंडारण करता था और बाद में गांव के लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें