फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने श्मशान की जमीन कॉलोनाइजर के कब्जे से कराई मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में वनकटी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाई जा रही एक कॉलोनी में श्मशान घाट की जमीन मिलाकर बनाई गई सड़क को प्रशासन ने सोमवार शाम को उखड़वा दिया। प्रशासन के मुताबिक इस जमीन पर प्लॉटिंग की जा रही थी। रामलीला रोड पर एक कॉलोनी के लिए पाटे गए तालाब को खुदवाने के बाद प्रशासन की लगातार यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे जमीन कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के समीप श्मशान घाट की जमीन है, वहां कभी कभार ही दाह संस्कार होते हैं। आरोप है कि इस जमीन पर एक कॉलोनाइजर ने कब्जा करके आवासीय कॉलोनी के लिए प्लॉटिंग शुरू कर दी थी। इसको लेकर प्रशासन में पूर्व शिकायतें भी हुईं, मगर इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। कॉलोनाइजर ने सोमवार सुबह प्रेस वार्ता बुलाकर टनकपुर हाईवे पर उनकी निजी जमीन पर पौधरोपण कराने का प्रशासन पर आरोप भी लगाया था। इसके बाद प्रशासन सख्ती के मूड में आ गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य और तहसीलदार विवेक मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने जेसीबी मशीन ले जाकर कॉलोनी में बनी सड़क ध्वस्त कर दी। श्मशान की जमीन पर प्लॉटिंग के उद्देश्य से सड़क बनाई गई थी। प्रशासन ने श्मशान की जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया।
आठ बीघा क्षेत्र में कॉलोनी का ढांचा खड़ा कर शुरू की थी प्लॉटिंग
बताया जाता है कि कॉलोनाइजर ने टनकपुर हाइवे से निकले वनकटी रोड पर मान्या डेवलपर्स कंपनी के नाम से जमीन का बैनामा कराकर रामविहार कॉलोनी नाम से प्लॉटिंग शुरू की थी। यह कॉलोनी आठ बीघे की है। अभी कॉलोनी का अधिकांश हिस्सा विकसित नहीं हुआ है। केवल सड़क बनाई गई थी। प्रशासनिक हवाले से यह कहा गया कि इस कॉलोनी में लगभग ढाई बीघे श्मशान की जमीन है। अफसरों का कहना है कि श्मशान की जमीन कॉलोनाइजर ने अपनी कॉलोनी में मिला ली थी, जो कि नियम विरुद्ध था। कॉलोनाइजर ने एक दिन पहले प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसमें पौधरोपण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए थे। इसके बाद सोमवार सुबह इसी मुद्दे पर कॉलोनाइजर ने प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वनकटी रोड पर रेलवे क्रासिंग के समीप श्मशान की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है। इस मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है। कॉलोनाइजर ने अपनी जमीन में श्मशान की जमीन भी शामिल कर ली थी। उसे कब्जा मुक्त कराया गया है। - अविनाश चंद्र मौर्य, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें