फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इकोत्तरनाथ मंदिर भी अब पर्यटन योजना में शामिल

Thu, 29 Jun 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कलक्ट्रेट में बुधवार को बेस्ट टूरिज्म कंपटीशन योजना की बैठक हुई। इसमें चयनित गावों का मूल्यांकन और परीक्षण कराने की चर्चा अधिकारियों ने की। इस योजना में कई धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया गया है। इससे पर्यटन और भी प्रभावी होने की संभावनाएं है।
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने समीक्षा के दौरान अवगत कराया कि कलीनगर तहसील के अंतर्गत गोमती उद्गम स्थल, लिलहर और इकोत्तरनाथ मंदिर का चयन इस योजना में किया गया है। डीएम ने इसपर अपनी सहमति जताई। चूका बीच और बीसलपुर से करीब 15 किमी दूर स्थित शिव मंदिर को भी इसमें शामिल करने पर चर्चा की गई। बैठक में डीएम के अलावा नगर मजिस्ट्रेट, एडीएम और डीपीआरओ व पर्यटन अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें