फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समस्याओं का निस्तारण न होने पर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानु की जिला स्तरीय पंचायत कृषक विश्राम गृह मंडी परिषद में जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि दो सितंबर को मांगपत्र जिला प्रशासन को दिया गया। उस पर जिला प्रशासन ने एक बैठक बुलाई।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी और सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। एक-एक बिंदु पर चर्चा हुई। निस्तारण का आश्वासन भी दिया। पंचायत में 15 अक्तूबर निस्तारण न होने पर आंदोलन का निर्णय किया गया। पंचायत में राम बहादुर पाल, वीरेंद्र गिरी, बालमुकुंद, शिवचरण लाल राजपूत, ओमप्रकाश राजपूत, रामप्रसाद राजपूत सहित काफी लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें