मझोला। एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी ने हल्का लेखपाल विनय गंगवार, बिरहनी चौकी इंचार्ज जयदेव सिंह के साथ भरा पचपेड़ा गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि यूपीसीडा की जमीन पर अवैध रूप से बोई गई धान की फसल को काटने में कोई भी हस्तक्षेप न करे। अगर कोई फसल को काटता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रवीन सिंह, बलजीत सिंह, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद