फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 नवंबर तक खुलासा नहीं हुआ तो लखनऊ में आंदोलन करेंगे सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 25 नवंबर तक वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सूबे के सफाई कर्मचारी एकत्र होंगे और बिटिया के लिए न्याय और अपराधियों के लिए सजा की मांग करेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को संगठन की ओर से प्रदर्शन किया गया था। तब सिटी मजिस्ट्रेट ने घटना का खुलासा शीघ्र करने की बात कही थी लेकिन खुलासा नहीं हुआ। संगठन के जिला महासचिव रामसेवक, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी हरपाल और ओमकार बुधवार को पीड़ित परिवार से मिले। पीड़ित पीड़ित परिवार फिलहाल पुलिस पर भरोसा कर रहा है लेकिन अगर देरी हुई तो भरोसा टूटेगा और आंदोलन भी होगा। इस मुद्दे पर उनकी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर वार्ता हुई है। वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने 25 तक इंतजार करने के लिए कहा है। इस बीच कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन की ओर से लखनऊ बिटिया के लिए न्याय मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें