फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दस दिन में बरामद नहीं की पुत्री तो एसपी कार्यालय पर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के अपहरण के मामले में दस दिन बाद भी सुराग न लगने पर बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दस दिन में बरामदगी न होने पर एसपी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। साथ ही राष्ट्रपति से परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पहाड़गंज निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आठ जनवरी को गांव के रहने वाले शरीफ खां उर्फ कल्लू की बेटी नाजिया व सरताज उसके घर आई और उसकी नाबालिग बेटी को चारा लेने की बात कहकर अपने घर बुलाकर ले गई। जहां से दोनों लड़कियों ने उसकी बेटी की फोन से गांव के रहने वाले मासूम खां से बात कराई।
आरोप है कि उसी दिन मासूम खां और उसके परिवार वालों द्वारा उसकी बेटी खुशी का अपहरण कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने 11 जनवरी को बेटे मासूम खां और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं दस दिन तक नाबालिग का सुराग न लगने पर महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दस दिन के अंदर उसकी बेटी बरामद नहीं होती है तो वह जिले के एसपी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ जाएगी। पीड़िता ने एक पत्र में राष्ट्रपति से परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें