फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सभासद के घर के बाहर युवक ने की गाली-गलौज, गेट तोड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवां पकड़िया के सभासद की गैर मौजदूगी में शराबी ने उत्पात मचाया। परिजनों ने फोन पर सभासद को मामले की जानकारी दी। जिस पर घर पहुंची चौकी पुलिस के सामने भी आरोपी ने गाली-गलौज की। सभासद की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के वार्ड नंबर दो के सभासद मृदुल कुमार ने बताया कि घर के पड़ोस का रहने वाला रामसरन उर्फ मन्नू शराब पीकर आए दिन गाली-गलौज कर उत्पात मचाता है। विरोध करने पर मारपीट को तैयार हो जाता है। 27 दिसंबर को वह किसी काम से लखनऊ गए हुए थे। 28 दिसंबर की शाम माता-पिता और दो बहनें व भाभी के साथ छोटे बच्चे घर में मौजूद थे। उक्त युवक शाम सात बजे घर के बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा। परिजनों ने युवक के डर से गेट बंद कर लिया तो युवक ने गेट तोड़ने के इरादे से लातें मारना शुरु कर दीं।
इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी उन्हें फोन कर दी। उन्होंने मामले की जानकारी आसाम चौकी पुलिस को दी। चौकी से पहुंचे सिपाही को देख युवक अपने घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर गाली-गलौज करने लगा। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे उनके परिवार को खतरा बना हुआ है। सभासद ने मामले की लिखित तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने सभासद की तहरीर के आधार पर रामसरन उर्फ मन्नू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें