फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाए तो संभलकर

Thu, 14 May 2015 11:10 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने सड़े पुल की एक साइड धंस गई, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और खासी दिक्कत भारी वाहनों चालकों को होती है। पीडब्ल्यूडी द्वारा हाइवे की एक साइड बंद करवाकर पुल के नीचे से निर्माण कर शुरु करवा दिया है।
विज्ञापन

जिले से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों खतरों के बीच से गुजर रहा है। वैसे तो इस हाइवे पर जिले की सीमा में दर्जनों बड़े पुल हैं। इनमें एक ट्रेन का पुल भी शामिल है। इनमें अधिकांश पुराने पुल हैं जो जर्जर हालत में दम तोड़ रहे है। शहर से सटे सड़ा पुल की कई दिन पूर्व एक साइड धंस जाने से दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। रूपलाल, ओमप्रकाश, नन्हेलाल आदि राहगीर ने बताया कि कई दिन से पुल की एक साइड धंसी हुई है। जो मंगलवार को धंसकर काफी खतरनाक हो र्गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने हाइवे की एक साइड बंद करवा दी। जिससे गुजरने वाले भारी वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। विभाग द्वारा पुल के नीचे से धंसी साइड के नीचे से निर्माण कार्य शुरु करवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें