फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच लाख रुपये न लाई तो गर्भवती को खिला दी गर्भ निरोधक दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में पांच लाख रुपये न लाने और जुड़वा बच्चे होने के बाद पुन: गर्भवती हुई बहू को सास-ससुर ने गर्भ निरोधक गोलियां खिला दीं। इससे गर्भ गिर गया। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अजीतडांडी निवासी सीमा देवी ने बताया कि उसकी शादी आठ अप्रैल, 2018 को बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव भूड़ा विलवा नगरिया के रहने वाले संजय साहू से हुई थी। शादी में उसके पिता ने लगभग आठ लाख रुपये खर्च किए थे। ससुराल वाले दहेज में दिए दहेज और रुपयों से नाखुश थे। इसको लेकर विवाहिता को हर समय ताना देते रहते थे। यहां तक कि मायके में होने वाले कार्यक्रमों में भी शामिल होने नहीं देते थे।
पति संजय, ससुर मूलचंद्र, सास सरोज, देवर अनिल कुमार, ननद अंजू, नंदोई राजकुमार उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। दो वर्ष तक बच्चे न होने पर पति की दूसरी शादी करने की धमकी देते रहे। मायके से पांच लाख रुपये और बाजार में एक दुकान खरीदकर देने की मांग रखी। 27 नवंबर, 2022 को बरेली के एक निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। सारा खर्चा पिता ने उठाया।
विज्ञापन

जुलाई, 2023 में उसके पेट में दर्द उठा। इसके बाद सास-ससुर ने दाई को बुलवाकर दिखाया। पता चला कि वह दो माह के गर्भ से है। जब यह जानकारी ससुराल वालों को हुई तो उन्होंने गर्भ निरोधक गोलियां खिला दीं। इससे उसका गर्भ गिर गया। सात सितंबर, 2023 को ससुराल पक्ष ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विवाहिता ने शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने पति संजय साहू, देवर अनिल कुमार, ससुर मूलचंद्र, सास सरोज, ननद अंजू और नंदोई राजकुमार पर दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें