फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में छिपा है इब्राहिम का हत्यारा, पुलिस ने डाला डेरा

सार

उत्तराखंड में छिपा है इब्राहिम का हत्यारा, पुलिस ने डाला डेरा- मुरादाबाद पैतृक गांव में भी गई पुलिस की टीम- युवक की फुटेज के आधार पर भी हो रही तलाश संवाद न्यूज एजेंसी पीलीभीत। घटना के बाद से एसओजी टीम ने हल्द्वानी में डेरा डाले हुए हैं। घटना में कातिल के अलावा कोई दूसरा शख्स भी शामिल है, जिसने हत्यारे को पूरी जानकारी दी कि किस गाड़ी में इब्राहिम आ रहा है।
विज्ञापन
Ibrahim's killer is hidden in Uttarakhand, police camped
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद पैतृक गांव में भी गई पुलिस की टीम
विज्ञापन

युवक की फुटेज के आधार पर भी हो रही तलाश
पीलीभीत। पुलिस भले ही ठेकेदार इब्राहिम के हत्यारे को नहीं पकड़ पाई हो, मगर हत्यारे के नजदीक जरूर पहुंच गई है। उत्तराखंड में ही हत्यारा कहीं छिपा हुआ है। यही वजह है कि एसओजी टीम हल्द्वानी में डेरा जमाए हुए है।
मंगलवार को नौगवा ओवरब्रिज के नीचे ईको गाड़ी में हल्द्वानी के ठेकेदार इब्राहिम की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। जांच पड़ताल में हत्या के तार हल्द्वानी से जुड़े मालूम पड़ रहे हैं। पुलिस भी हत्यारोपी को हल्द्वानी में छिपा मान रही है। घटना के बाद से एसओजी टीम ने हल्द्वानी में डेरा डाले हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम इब्राहिम के पैतृक गांव मुराबाद के थाना बिलारी के गांव केसरिया लालपुर भी गई है। इब्राहिम यहां से आठ साल पहले हल्द्वानी आकर किराए के मकान में रहने लगा था। दो साल पहले गांव की संपत्ति बेचकर हल्द्वानी में परिवार के साथ शिफ्ट हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस की अब तक की जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि कातिल इब्राहिम को पहचानता था, लेकिन इब्राहिम उसे नहीं जानता था। घटना में कातिल के अलावा कोई दूसरा शख्स भी शामिल है, जिसने हत्यारे को पूरी जानकारी दी कि किस गाड़ी में इब्राहिम आ रहा है। इसके बाद हत्यारा भी जानबूझकर उसी गाड़ी में चढ़ा। वरना नवाबगंज से पीलीभीत आने के लिए तमाम गाड़ियां हैं। पुलिस के हाथ हत्यारे की जो फुटेज लगी है उसके आधार पर भी उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इब्राहिम के मोबाइल में छिपा है राज
इब्राहिम की हत्या के बाद उसका मोबाइल गायब मिला। रात में मोबाइल की लोकेशन गजरौला क्षेत्र की मिली। पुलिस का अनुमान है कि कत्ल करने वाला युवक इब्राहिम का मोबाइल लेकर भागा है। आशंका जताई जा रही है कि इब्राहिम के मोबाइल में ऐसा कुछ था जो राजदार था। मोबाइल से घटना से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों भी पुलिस को मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें