फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर पुलिस ने नहीं सुनी तो जहर लेकर पहुंची पुलिस लाइन

सार

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके साथ देवर ने पांच सितंबर को घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना सुनते ही एसपी ने तत्काल कार्रवाई के लिए बीसलपुर पुलिस से कहा। जहरीला पदार्थ लेकर आने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवर पर महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने संपत्ति विवाद मानते हुए शुरू की पड़ताल
पीलीभीत। एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ लेकर पुलिस लाइन पहुंची। महिला का कहना है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शिकायत किए हुए 25 दिन गुजर गए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी के आदेश के बाद बीसलपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस संपत्ति विवाद का मामला बता रही है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके साथ देवर ने पांच सितंबर को घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। अवैध संबंध नहीं बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन बीसलपुर कोतवाली पुलिस के पास गई, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। हल्का दरोगा से मिली तो उसने कार्रवाई करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर महिला बृहस्पतिवार को एसपी के यहां न्याय की आस में पहुंची। महिला ने बताया कि वह अपने साथ जहर लेकर आई है। अगर यहां भी सुनवाई नहीं हुई तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी। इतना सुनते ही एसपी ने तत्काल कार्रवाई के लिए बीसलपुर पुलिस से कहा।
विज्ञापन

एसपी के आश्वासन से कार्रवाई का भरोसा होने के बाद वह लौट गई। बीसलपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला संपत्ति के विवाद का है। नौ सितंबर को एनसीआर दर्ज कर आरोपी का चालान किया गया था।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला प्रापर्टी के विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। निष्पक्ष तरीके से गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जहरीला पदार्थ लेकर आने का मामला संज्ञान में नहीं है।
- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें