बरखेड़ा ब्लॉक सभागार में किसान गोष्ठी को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद।संवाद
पीलीभीत। किसानों की बासमती चावल व प्याज का उचित मूल्य मिले, जनता को इन दोनों चीजों को अधिक दाम पर न खरीदना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए दोनों वस्तुओं को फ्री होल्ड करते हुए कहीं भी बेचने की नीति बनाई है। उनका भी प्रयास है कि पीलीभीत मॉडल जिला बने। ऐसा होने पर ही चैन लूंगा। यह बातें बासमती चावल व प्याज के निर्यात संबंधी गोष्ठी में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
बरखेड़ा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र के किसानों के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने किसानों की तरफ से स्मृति चिन्ह के रूप में हल मुख्य अतिथि जितिन प्रसाद को दिया।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भी विचार रखे। सांसद ने गांव भोपतपुर, जियोरहा कल्यानपुर, बरगदा, मचबाखेड़ा में सदस्यता अभियान में भी भाग लिया।