पीलीभीत के मोहल्ला ताखान स्थित परमठ मंदिर में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की बैठ
पीलीभीत। 139वें श्री रामलीला महोत्सव के आयोजन के संबंध में रविवार को परमठ मंदिर में बैठक आयोजित की गई। निर्णय किया गया कि मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के दिन मंदिर से अपराह्न तीन बजे झंडी यात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ महोत्सव का आगाज होगा।
अध्यक्षता कर रहे महंत ओमकार नाथ शर्मा के अनुसार बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया है कि दो अक्तूबर को नगर में श्रीराम बरात भ्रमण करेगी। रामलीला मैदान में अलग-अलग दिन मेघनाद, कुंभकरण व रावण का पुतला दहन किया जाएगा। दशहरा 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
इससे पहले 17 सितंबर को झंडी यात्रा मंदिर से रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां से कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इस दौरान अध्यक्ष सुनील मिश्रा, संरक्षक केशव सक्सेना, अजय सक्सेना, पंडित अंशुमान मिश्रा, संजीव मिश्रा, अंकुर गुप्ता, अवनीश शर्मा उपस्थित रहे।