फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कचहरी में पत्नी ने पति को पीटा, गाड़ी का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पेशी पर कचहरी आए पति से पत्नी और उसके परिजनों ने मारपीट की। कार के शीशे पर पत्थर मारे। मारपीट और हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पति ने पत्नी, ससुर और अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मारपीट और शीशा तोड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बरेली के होली चौराहा संजय नगर निवासी अभिषेक शंखधार ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर वह पीलीभीत कचहरी में अपने अधिवक्ता की सीट पर बैठा था। इसी समय पत्नी, ससुर और चाचा ससुर आ गए। विवाद करने लगे।
अधिवक्ताओं के सामने से उस पर हमला कर दिया। लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। मारपीट के समय किसी ने घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो में पत्नी और उसके पक्ष के लोग एक व्यक्ति को मारते-पीटते दिख रहे हैं। अधिवक्ताओं ने किसी तरह उसे बचाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के बाद पत्नी ने पति की कार पर पत्थर भी फेंका। इससे उसके आगे के शीशे में दरार पड़ गई। शीशा तोड़े जाने से अधिवक्ता नाराज हो गए। मामले की शिकायत बार एसोसिएशन से करने को कहा। पति-पत्नी के विवाद की वजह से कचहरी में काफी देर तक हंगामा होता रहा। कोतवाली प्रभारी नरेश त्यागी ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद का मामला आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें