फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पति के दोस्त ने चाकू के बल पर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र की महिला ने बताया कि पति के दोस्त का उसके घर आना-जाना था। पति की गैर मौजूदगी में दोस्त ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि लखनऊ के मोहल्ला नारिया ठाकुरगंज निवासी श्याम कुमार का उसके पति से दोस्ताना था। इसके चलते वह उनके घर आता-जाता रहता था। 28 दिसंबर 2022 को युवक उसके पति की गैर मौजूदगी में घर पर आया। अकेला देखकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक शिकायत करने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। महिला मामले की शिकायत लेकर उसी दिन थाने गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में महिला ने कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर श्याम कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें