पीलीभीत। बेटी को पीटने के बाद पत्नी से हुए विवाद पर पति ने गुस्से में हार्पिक पी लिया। इससे व्यक्ति की हालत बिगड़ी गई। आनन फानन में व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
शहर के मोहल्ला वासिल के रहने वाले कांता प्रसाद मौर्य ने मंगलवार रात लगभग 11 बजे अपनी बेटी की शैतानी पर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान बेटी को मामूली खरोंच आ गई। इस पर कांता प्रसाद का पत्नी उर्मिला से झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने मरने की बात कह दी। इससे झुब्ध कांता प्रसाद ने सबके सोने के बाद हार्पिक ली लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गईद्ध पड़ोस के कमरे में सो रही कांता प्रसाद की मां ने आनन-फानन में एबुलेंस बुलाकर अपने बेटे को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सीएमएस ने बताया कि अब व्यक्ति की हालत में सुधार है। संवाद
प्रेम-प्रसंग में युवती ने खाया जहर, आईसीयू में भर्ती
पीलीभीत। सेहरामऊ थाने क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी ने प्रेम-प्रसंग के कारण मंगलवार देर शाम घर में स्वयं को कमरे में बंद करके कीटनाशक पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके पिता ने एबुलेंस से लाकर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालात में सुधार नहीं होने पर उसको बुधवार को आईसीयू रेफर कर दिया गया। संवाद