फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में सनसनीखेज वारदात: गला काटकर तीसरी बीवी की निर्मम हत्या, वारदात के बाद आरोपी शौहर फरार

Thu, 06 Jul 2023 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर में धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका लहूलुहान शव घर के अंदर पड़ा मिला। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। आरोपी पति फरार है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान देहात निवासी मेराज बानो की उसके पति ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी शव को बरामदे में जाल के अंदर बंद कर भाग गया। मेराज बानो के भाई हनीफ की ओर से पति भुल्लन समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी अनिल यादव, सीओ आलोक सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ले के लोगों को हुई। दरअसल, घर का दरवाजा खुला था। आस पड़ोस के लोग जब अंदर आए तो देखा बरामदे में मेराज की खून से लथपथ लाश पड़ी है। पति भुल्लन का कहीं कोई अता-पता नहीं चला। घर में हैंडपंप के पास खून पड़ा था। लग रहा था कि हत्यारोपियों ने घटना के बाद हैंडपंप पर हाथ धोए होंगे। 

ये भी पढ़ें- UP: शादी के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कांड, किसी को न हो रहा यकीन, दूल्हे ने ससुर को फोन पर कहा-हमारी कोई गलती...

विज्ञापन

आरोपी ने पत्नी के नाम की थी संपत्ति  

सूचना पर मायके के लोग मौके पर पहुंचे। मेराज के भाई हनीफ ने बताया कि उसने अपनी बहन मेराज की शादी करीब पांच साल पहले भुल्लन से की थी। भुल्लन की दो शादियां पहले ही हो चुकी थी। इसमें एक पत्नी अभी जिंदा है। मेराज की शादी से पहले भुल्लन ने उसके नाम संपत्ति की थी। संपत्ति की बिक्री कर 18 लाख रुपये मेराज के खाते में जमा किए गए थे। 

भुल्लन अक्सर खाते में जमा किए गए रुपये देने के लिए मेराज पर दबाव बनाता था। इसको लेकर पहले भी वह कई बार मेराज से गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे चुका था। खाते से रुपये निकालकर न देने पर मेराज की भुल्लन से धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। 

तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

हनीफ का आरोप है कि हत्या में भुल्लन की पहली पत्नी के दामाद नईम और रईस का भी हाथ है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि हनीफ की ओर से भुल्लन और शक के आधार पर रईस, नईम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि भुल्लन का पता लग गया है उसे पकड़ने के लिए टीम गई हुई है।
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि खाते से रुपये निकालकर न देने पर मेराज की हत्या उसके पति ने की है। तहरीर पर पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें