फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पति-पत्नी पक्ष में मारपीट, एक दूसरे ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मुकदमेबाजी को लेकर हजारा थाना क्षेत्र के टिल्ला नंबर चार निवासी गुरमेल सिंह और उसकी पत्नी काला कौर में तारीख से लौटते समय विवाद हो गया था। इसपर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गुरमेल सिंह की सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी काला कौर से शादी हुई थी। काला कौर ने दहेज की खातिर घर से निकालने पर ससुरालियों के खिलाफ वर्ष 2022 में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में दोनों मेें समझौता हो गया। इसके बाद काला कौर ने परिवार न्यायालय में हर्जे-खर्चे का वाद दायर किया।
13 मई 2024 को दोनों न्यायालय की तारीख से घर लौट रहे थे। गुरमेल सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ शारदा नदी के धनाराघाट के समीप उसे घेर लिया। गाली-गलौज कर समझौते के लिए दो लाख रुपये की मांग की। विरोध पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

काला कौर के कहने पर उसके पक्ष के झाड़ियों में छिपे युवक ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर भी किया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। राहगीरों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इधर, काला कौर का आरोप है कि घटना के दिन उसके पति, ससुर ने रास्ते में धनाराघाट के समीप उसे और उसके भाई को रोक कर मुकदमा वापस न लेने पर पिटाई की। बाद में ससुरालियों ने घर में घुसकर मुकदमा वापस लेने से मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की और धमकाया।
हजारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गुरमेल सिंह की ओर से उसकी पत्नी काला कौर, जीत सिंह, हरवंश सिंह, सतनाम सिंह, कुलविंदर सिंह, राजप्रीत सिंह, एक अन्य के खिलाफ तो काला कौर की ओर से उसके पति गुरमेल सिंह, ससुर चरन सिंह, सीमा कौर, कमलेश कौर, सरोजा कौर, जसवंत उर्फ जस्सा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें