फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने से आहत किशोरी ने पी लिया कीटनाशक

Sun, 13 Aug 2023 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। किशोरी के प्रेमी ने उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इससे आहत होकर किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किशोरी का अपने पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने किशोरी के कुछ फोटो अपने साथ खींच रखे थे। आरोपी युवक ने किशोरी के साथ खींचे गए फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दो दिन पहले इसकी जानकारी किशोरी के परिजन को हुई। इससे आहत होकर किशोरी ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली।
किशोरी की हालत खराब होने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर शिकायत की तो आरोपी झगड़ने लगा। पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें