फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का पुलिस के सामने हंगामा करते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा जिला कमेटी के एक पदाधिकारी का पुलिस के सामने हंगामा करते वीडियो वायरल हो गया। उस वीडियो में प्लॉट कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में भाजपा नेता पुलिस के सामने ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दबंगई दिखा रहे हैं। वीडियो में झगड़ते हुए सामाजिक दूरी और मास्क प्रयोग की भी अनदेखी की गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा संगठन में भी इसे लेकर हलचल है।
विज्ञापन

कभी जमीन कब्जा तो कभी अन्य विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के जिलास्तरीय संगठन में कार्यरत नेताजी अपने कामों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार तो यह नेताजी भाजपा कार्यालय पर भरी मीटिंग में ही अनाप-शनाप बोलने लगे थे। तब भी उन्हें लेकर बहुत हंगामा हो गया था। उसके बाद फायरिंग करने की बात कहकर किसी पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
हाल ही में यह नेताजी अपने मोहल्ले में एक महिला के प्लॉट पर कब्जे को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी का वीडियो वायरल होने के बाद नेताजी की हर ओर चर्चा है। वीडियो में यह नेताजी अपने मोहल्ले में ही प्लॉट के विवाद में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भीड़ में हंगामा कर रहे हैं। वीडियो में नेताजी की दबंगई साफ झलक रही है। यह वीडियो फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर समेत अन्य सोशल साइट्स पर चलने लगा तो चर्चाएं आम हो गईं। भाजपा संगठन समेत अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने टिप्पणियां भी कीं। कोई इसे सत्ता की दबंगई बता रहा है तो कोई कोरोना संक्रमण काल में मास्क और सामाजिक दूरी की अनदेखी से जोड़कर सवाल उठाता रहा है। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें