फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज में कार नहीं मिली तो मंगनी के बाद तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना बहेड़ी के गांव धमीपुर निवासी इमदाद हुसैन ने अमरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता अमरिया कस्बा निवासी असलम के पुत्र गुफरान के साथ तय किया था। एक माह पहले रिश्तेदारों को साथ लेकर वह मंगनी करने लड़के वालों के घर गए थे। लड़की के पिता ने सभी लोगों को कपड़े, आभूषण आदि सामान दिया था।
विज्ञापन

युवक को 25786 रुपये एवं कोट पैंट आदि दिए थे। इस दौरान लगभग एक लाख पच्चीस हजार रुपया खर्च हुआ था। अगले मार्च 2024 में शादी होने वाली थी। युवक के परिजन ने दहेज में कार की मांग करना शुरू कर दी। युवती के पिता ने दहेज में कार देने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया लड़की वालों द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें