जिले भर में धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की जयंती
जिले भर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों समेत स्कूल कॉलेजों में एकता अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई।
भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। पुलिस लाइन में एसपी कलानिधि नैथानी ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। सदर विधायक संजय गंगवार के कार्यालय पर भी सरदार पटेल को श्रृद्धासुमन अर्पित कर एकता और अखंडता की शपथ ली गई। यहां भाजपा जिला विस्तारक स्वतंत्र शर्मा, अहिवरन सिंह, विकास श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। डीआईओएस, बीएसए, सीएमओ कार्यालय समेत अन्य कार्यालय में भी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा और प्रधानाचार्य श्यामा कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्यार्थियों को एकता अखंडता की शपथ दिलाई गई। जिला सूचना कार्यालय पर जिला सूचना अधिकारी प्रदीप चौहान ने शपथ दिलाई। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में रामसनेही मिश्रा, आलोक सक्सेना, मनु सक्सेना, जिलेदार तिवारी, योगेश मिश्र आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंसा सिंह में नगर क्षेत्र के कई विद्यालयों का कार्यक्रम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें हेमराज कश्यप ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज ऐमी में विद्यालय अध्यक्ष जगवीर सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, वीरेश पाल गंगवार, शालिनी गंगवार मौजूद रहे। केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य एमजेड निगार ने लौह एकता दौड़ का शुभारंभ किया। इस मौके पर योगेंद्र गोस्वामी, सूर्यप्रकाश सिंह, दीपक सिंह, शशिबाला आदि मौजूद रहीं। चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई और लौहपुरुष के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया गया। यहां प्रबंधक दिग्विजय सिंह, जगवीर सिंह, प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। एसएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य इकबाल हसन खां ने लौह पुरुष की जीवन शैली को आत्मसात करने का आह्वान किया व राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। यहां तालिब हुसैन, नसीम बेग, हशमुद्दीन खां मौजूद रहे। राम इंटर कॉलेज में पटेल जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर ओमप्रकाश वर्मा, चंद्रपाल गंगवार, अनुज मिश्रा, वीर सिंह आदि मौजूद रहे। बृजवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक केसी शर्मा की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। हरगोविंद शर्मा, शशि गुप्ता, अनु शर्मा मौजूद रहीं। स्काउट गाइड की ओर से कार्यालय पर करुणाशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में पटेल जयंती कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, तोताराम, ओमप्रकाश, वीर सिंह, शशिबाला, कामिनी गंगवार मौजूद रहीं। एसएस सर्वोदय इंटर कॉलेज के बच्चों ने गोमती उद्गम स्थल पर पटेल जयंती मनाई गई। यहां सतेंद्रमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र में पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सीए संजय अग्रवाल, अनिल शर्मा, हरवंश कुमार, कर्मवती आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैंच इंचार्ज प्रधानाध्यापक वैभव जैसवार ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। मुख्य अतिथि व समाजसेवी अनिल मैनी ने कहा कि सरदार पटेल को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने विद्यालय को दो डस्टबिन भी सौंपे। डॉ. आदित्य पांडे ने बच्चों को स्वास्थ्य व सफाई का महत्व समझाया। बच्चों को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर लक्ष्मीकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। अकाल एकेडमी कजरी निरंजनपुर में हेड कोआर्डीनेटर विजयपाल सिंह ने विद्यार्थियों को एकता अखंडता की शपथ दिलाई। रन फार यूनिटी में शिक्षकों ने दौड़ लगाई। यहां प्रधानाचार्या सिमरन कौर थिंद, कनक त्रिपाठी, सुखदेव सिंह, सुनिमोल, विकास बाजपेई आदि मौजूद रहे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नरेश चंद्र शुक्ला ने सरदारपटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शिक्षक महेंद्र सिंह, शिवराम सनाडय, प्रेमलता, राजीव पांडेय आदि ने विचार रखे। प्राथमिक स्कूल शेरपुरकलां में पटेल जयंती पर प्रधानपति हाजी रियाजतनूपर खां मझले ने बच्चों को यूनिफार्म बांटी। प्रधानाचार्य मोहम्मद फुरकान, अमनात रसूल, आजाद खान आदि मौजूद रहे। राज रेजीडेंसल स्कूल में एमडी राज गुप्ता ने सरदार पटेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। गोपी दीक्षित, ज्ञानेंद्र आर्य, साक्षी गुप्ता, नैंसी वर्मा, सपना सरोज आदि मौजूद रहीं।
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस छात्र छात्राओं ने पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए नगर में जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य डॉ. बीना पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने शपथ भी ली। रैली का नेतृत्व डॉ. प्रह्लाद सिंह व डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार ने किया। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्य राजेंद्र राना, नीरज जौहरी, तेज प्रकाश, ज्ञानेंद्र दीक्षित, मोहम्मद अफजल, संदीप श्रीवास्तव आदि ने विचार रखे। केकेएस विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई गोष्ठी मेें अध्यक्ष डॉ. भगवानदास गंगवार, निदेशक अशोक कनौजिया, प्रधानाचार्य प्रेमपाल गंगवार आदि वक्ताओं ने विचार रखे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साहू महाराज पब्लिक स्कूल में हुई गोष्ठी में प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य, प्रधानाचार्य ऊषा गंगवार, रोली, शिवांगी, कल्याणी, दर्शिका आदि ने विचार रखे। आदेश कॉलेज ऑफ एजूकेशन नरायनपुर में हुई गोष्ठी में प्रबंधक उमेश गंगवार, प्राचार्य भोपाल राम, राहुल कुमार, राजेश कुमार आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
बिलसंडा। नगर व क्षेत्र के कालेज व स्कूलों में सरदार पटेल जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज, डॉ. जीआरएम इंटर कॉलेज, रूपदेवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, हैपी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज समेत कई स्कूलों सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र का माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।