फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी तार टकराने से घरों में उतरा करंट, चार झुलसे 

Mon, 15 May 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
एचटी तार टकराने से घरों में उतरा करंट, चार झुलसे
विज्ञापन
 गांव जसोली दिवाली में सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन और घरेलू विद्युत लाइन आपस में टकराने से कुछ घरों में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आकर चार महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई, जिसमें से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कई घरों में विद्युत उपकरण भी फुंक गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद भी लापरवाह बने रहने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का पुतला दहन किया। गांव जसोली दिवाली से होकर गुजर रही 11 हजार किलोवाट की हाईंटेंशन लाइन सोमवार सुबह पास से गुजरी घरेलू विद्युत लाइन से आपस में टकरा गई। इसके बाद गांव के कुछ घरों में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आकर गांव के प्रदीप कुमार की पत्नी पूजा, रामपाल की सुषमा देवी (25), डोरीलाल की आरती (22) और पड़ोसी गांव दिवाली निवासी रवि गुप्ता की पत्नी रूपाली गंभीर रूप से झुलस गईं। पूजा कपड़े प्रेस कर रही थी, तो सुषमा देवी नल पर पानी भर रही थी। इसके अलावा आरती तार पर गीले कपड़े डाल रही थी और रूपाली मिक्सी का इस्तेमाल कर रही थी। चीख पुकार सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और झुलसी महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर पूजा और सुषमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा कुछ घरों में विद्युत उपकरण पंखा, बल्ब आदि फुंक गए। इसकी ग्रामीणों से सूचना मिलने पर विभागीय अफसरों ने गांव की बिजली सप्लाई बंद करा दी, लेकिन गांव पहुंचकर जानकारी जुटाने की जहमत नहीं उठाई। जिससे गुस्साकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में वीरपाल, कुंवरसेन, मुकेश, दिनेश, हरीश, राजाराम, सुनीता, बब्बू, सोमपाल, बिट्टू हरीश, शेरसिंह, रामबेटी, रामसनेही आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें