फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हर्षित मिश्रा के घर पहुंचे एचपीसीएल के अफसर

विज्ञापन
हर्षित मिश्रा के घर मिलने पहुंचे एचपीसीएल के डायरेक्टर, ईडी और अन्य -संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। एचपीसीएल के डायरेक्टर (एचआर) केएस शेट्टी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) मोहित धवन समेत कंपनी के अन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हर्षित मिश्रा के घर पहुंचकर परिजन से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। कहा कि उन्होंने भी एक अच्छा अफसर खोया है। विभागीय जांच चल रही है, कोई दोषी बचेगा नहीं। इसके बाद अफसर बदायूं में डीएम-एसएसपी मिलने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

डायरेक्टर शेट्टी व कुछ अन्य अधिकारियों ने बंद कमरे में भी कुछ देर हर्षित के परिजन से बात की। अफसर करीब एक घंटा हर्षित मिश्रा के घर रुके। बातचीत के दौरान हर्षित के पिता ने कंपनी के कुछ अफसरों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वे जांच में दोषी निकलें तो एचपीसीएल उनका पक्ष न ले। अफसरों ने कहा कि विभागीय जांच भी हो रही है, जो दोषी निकलेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिर चाहें वह एचपीसीएल का अफसर ही क्यों न हो।


परिजनों से बात करते हुए अफसरों ने मुख्यमंत्री से कंपनी चेयरमैन विकास कौशल की मुलाकात और मंत्री जितिन प्रसाद की पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से हुई वार्ता का जिक्र करते हुए कहा कि उनके माध्यम से पूरी बात प्रधानमंत्री तक भी पहुंचा दी गई है। प्रतिदिन की रिपोर्ट सीएम कार्यालय भेजी जा रही है। कहा जल्द ही चेयरमैन भी परिजन से मिलने आएंगे। हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा और मां ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई। इस पर अफसरों ने कहा कि यह मांग वे जोरदार ढंग से उठाएंगे, कंपनी के सभी अधिकारी हर वक्त उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन




शाहजहांपुर के गांव में छिपे हैं मुख्य आरोपी के परिजन
हर्षित के पिता ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिजनों के शाहजहांपुर के एक गांव में छिपे होने की जानकारी दी। कहा कि छापा मारकर उन्हें पकड़वाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें