फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे आएंगे सांसद के आदर्श गांव के अच्छे दिन

Mon, 13 Apr 2015 11:58 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी द्वारा चयनित सांसद आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह में अच्छे दिनों की उम्मीद धूमिल होती नजर आ रही है। गांव की घोषणा के बाद हुए सर्वे में प्रस्तावित कार्यों को अभी तक धन आवंटित नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश के सभी सांसदों की तरह जिले की सांसद ने भी सितंबर माह में पूरनपुर तहसील के गुलड़िया भूप सिंह गांव को आदर्श गांव घोषित कर गोद लिया था। गांव गोद लिए जाने से इसके चौमुखी विकास की उम्मीद जगी थी। डीएम ने गांव के विकास की योजना तैयार करने के लिए तत्कालीन एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर गांव का सर्वे कराया था जिसमें इंदिरा आवास, शौचालय, नाली खड़ंजा, सोलर लाइटें, इंडिया मार्का हैंडपंप, ओवरहेड टैंक आदि बनवाने का प्रस्ताव बनाया गया था लेकिन सर्वे के बाद आज तक गांव में कोई विकास कार्य शुरू नहीं हुए। इसमें सबसे बड़ी संख्या बजट की आ रही है। चूंकि सांसद आदर्श गांव के लिए अलग से बजट की कोई व्यवस्था नहीं है और पिछले वित्तीय वर्ष के प्रस्तावों पर राज्य सरकार पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी।
यह बने थे प्रस्ताव
इंदिरा आवास        300
शौचालय        619
मार्ग निर्माण        छह किमी
ओवरहैंड टैंक        एक
सोलरलाइटें        42
हैंडपंप नए        10
हैंडपंप रिबोर        05
बैंक            01
गैस कनेक्शन        200

सांसद निधि से लगेंगी सोलर लाइटें
सांसद आदर्श को रोशनी से जगमग करने के लिए सोलरलाइटें लगवाई जानी हैं। इसके लिए नेडा से प्रस्ताव मांगा गया है जिसपर सांसद निधि से धनराशि दी जानी है।
468 में मात्र 72 को समाजवादी पेंशन
सांसद आदर्श गांव में समाजवादी पेंशन के सर्वे में 468 पात्रों का चयन किया गया है, लेकिन मात्र 72 लाभार्थियों कों ही पेंशन की धनराशि प्राप्त हुई है।
000000000000
गांव के विकास की उम्मीद तो जगी है लेकिन अभी तक कोई भी काम शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों एवं सांसद महोदया से जल्द काम शुरू कराने को पत्र भेजा गया है।
शांति देवी, प्रधान
0000000000000
गांव के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। इसको लेकर लखनऊ में सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। जल्द ही गांव में काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रदेव द्विवेदी, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें