फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिनभर मंडराते रहे बदरा दे गए दगा

Mon, 26 Jun 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
आसमान पर छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रविवार की सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, मगर बारिश न हो पाने के कारण उमस और बढ़ गई। इससे लोग बेहाल हो गए। हालांकि जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होती रही। लोग बादलों को देखकर बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

सुबह से बादलों को देखकर लग रहा था कि बारिश होने ही वाली है। शाम तक किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे, लेकिन बदरा दगा दे गए। बारिश के नाम पर कुछेक जगह हल्की बूंदाबांदी ही हो सकी। शहर में तो बूंदाबांदी भी नहीं हुई। रविवार को बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। बादलों के छाए रहने से धूप तो नहीं निकली, लेकिन उमस के कारण लोग पसीना पोंछते रहे।



28 जून से मानसून दे सकता है दस्तक
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एऐसएस ढाका ने बताया कि अभी तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। जिले के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आसमान में बादल रहेंगे। अभी किसानों के अनुकूल बारिश नहीं हो पा रही हैै। 28 जून से मानसून जिले में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें