फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घुंघचाई में घर में लगी आग, गाय की मौत

Tue, 15 Aug 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव चंदोखा निवासी सुरेश के घर में रविवार रात अचानक आग लग गई। आसपास के कई लोग आग बुझाने के लिए जुटे। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। एक गाय की भी जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरेश ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। आग लगने पर घर में धुआं घुटा तो आंख खुली। परिवार के लोग बमुश्किल बाहर निकले। तब तक आग विकराल हो चुकी थी। घर में रखा सारा सामान, बिस्तर, कपड़े, खाद्यान्न, चारपाई, साइकिल आदि जलकर राख हो गया। एक गाय की जलकर मौत हो गई। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें